चालक की तबीयत बिगड़ी, अनियंत्रित बस ने मजदूरों को कुचला; एक की मौत, चार घायल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260623_174445.jpg

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लालपुल के पास उस समय हुआ जब एक सिटी बस अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई।

पुलिस के अनुसार बस चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से बस नियंत्रण से बाहर हो गई और फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल महंत इन्द्रेश अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 22 वर्षीय आहद की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का उपचार जारी है। बस चालक अर्जुन को भी तबीयत खराब होने पर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed