पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260620-WA0015.jpg

उत्तराखण्ड पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए पासपोर्ट सत्यापन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार का प्रतिष्ठित “Institutional Performance Award for State Police” प्राप्त किया है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से एडीजी प्रशासन ए. पी. अंशुमान को यह सम्मान प्रदान किया।
यह पुरस्कार पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने में उत्तराखण्ड पुलिस के उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। राज्य पुलिस ने तकनीकी नवाचारों और प्रभावी कार्यप्रणाली के माध्यम से समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित कर नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल की मेहनत, समर्पण और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस भविष्य में भी जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड Police को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इस सम्मान को राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाता है, बल्कि राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और सेवा-उन्मुख प्रशासन की दिशा में हो रहे प्रयासों की भी पुष्टि करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed