ऑपरेशन प्रहार: अंधविश्वास फैलाकर ठगी करने वाला बाबा सलाखों के पीछे। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260611_180319.jpg

देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सेलाकुई थाना पुलिस ने एक कथित ठग बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल थापा पर तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का भय दिखाकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक महिला को अनिष्ट होने का डर दिखाकर पूजा-अनुष्ठान के नाम पर उसके करीब 65 तोला सोने के आभूषण हड़प लिए थे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 150 ग्राम सोने का बिस्कुटनुमा बार और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों के घरों के बाहर जादू-टोने से जुड़ी सामग्री फेंककर उन्हें डराता था और फिर पूजा-पाठ के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शेष आभूषणों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed