सहकारिता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260609-WA0130.jpg

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने सहकारिता विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर निबंधक, संयुक्त निबंधक और उप निबंधक स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के अनुसार ईरा उप्रेती को अपर निबंधक सहकारी समितियां एवं सदस्य, उत्तराखंड संस्थागत सेवा मंडल नियुक्त किया गया है। आनंद शुक्ल को सदस्य, उत्तराखंड राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नीरज बेलवाल को उत्तराखंड सहकारी न्यायाधिकरण एवं सहकारी सेवा, देहरादून में नामित किया गया है। मंगला प्रसाद त्रिपाठी को सदस्य सचिव, उत्तराखंड राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण तथा प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड राज्य सहकारी आवास संघ, काशीपुर बनाया गया है। रमिंद्री मंद्रवाल को संस्थागत सेवा मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है।
पदोन्नति के बाद मनोज कुमार पुनेठा, सुरेंद्र पाल, राजेश चौहान और मोनिका चुनेरा को उप निबंधक पद पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अधिकारियों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed