देहरादून में पहली बार शुरू होगी ब्लूबेरी खेती, किसानों को मिलेगा 80% अनुदान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260609_144138.jpg

देहरादून में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने पहली बार ब्लूबेरी खेती का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सहसपुर ब्लॉक के 10 किसानों को इस परियोजना से जोड़ा गया है। चयनित किसानों को 500 ब्लूबेरी पौधे 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे और वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के अनुसार, सहसपुर की जलवायु ब्लूबेरी उत्पादन के लिए उपयुक्त पाई गई है। नाबार्ड के सहयोग से स्थापित पॉलीहाउस में ब्लूबेरी की खेती की जाएगी। ब्लूबेरी एक उच्च मूल्य वाली फसल है, जिसकी बाजार में कीमत 1,000 से 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहती है। प्रशासन का लक्ष्य इस परियोजना को सफल बनाकर भविष्य में इसे बड़े स्तर पर विस्तार देना है, जिससे किसानों को आय का नया स्रोत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed