पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी का अभिनंदन समारोह। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून डोईवाला। आदर्श औद्योगिक संस्था द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया |
भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि यह पद्म भूषण सम्मान सिर्फ मेरा ही सम्मान नहीं अपितु हर उत्तराखंडवासी का सम्मान है,उन्होंने कहा कि आदर्श स्वायत्तता औद्योगिक संस्था कई वर्षों से समाज हित में कार्य कर रही है मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बुजुर्गों का सम्मान और कोरोना काल में संस्था द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है,पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड नरेंद्र मोदी और पुष्कर धामी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर है,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर सभी उत्तराखंड वासियों में उत्साह का माहौल है, उनके द्वारा उत्तराखंड विकास हित में अनेकों विकास कार्य किए गए है, आदर्श सहायता संस्था की अध्यक्षा आशा कोठारी ने कहा कि कोश्यारी जी जमीनी नेता, एक लेखक, एक पत्रकार और सादा जीवन उच्च विचार व्यक्तित्व के धनी है |मीडिया कोऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश कोठारी ने पुष्प कुछ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया और भविष्य में भी आदर्श स्वायत्तता संस्था पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने का निवेदन किया।
