लगातार बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260531_162226.jpg

गढ़वाल मंडल में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होते ही केदारनाथ यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा अपडेट अवश्य प्राप्त करें। साथ ही यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा निर्देशों और एडवाइजरी का पालन करें।
अधिकारियों के अनुसार, बारिश और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित विभाग यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed