टपकेश्वर महादेव मंदिर में नितिन नवीन ने की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260530-WA0063.jpg

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान शनिवार को देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। नितिन नवीन ने मंदिर परिसर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा कर प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की भूमि है तथा यहां के तीर्थस्थल देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड सरकार भी धार्मिक पर्यटन और तीर्थ स्थलों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed