संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 तैयारियों पर डीएम सख्त, धरातल पर काम दिखाने के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260530-WA0033.jpg

देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला गंगा संरक्षण समिति और अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा संरक्षण, सीवरेज, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता कार्यों में केवल प्रस्तुतीकरण नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखाई देने चाहिए।
जिलाधिकारी ने सभी एसटीपी को एनजीटी मानकों के अनुसार संचालित करने, लंबित निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा करने और नाला टैपिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। टपकेश्वर और मसूरी क्षेत्र की लंबित एसटीपी परियोजनाओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई।
उन्होंने नगर निकायों को स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने, कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावी बनाने और डंपिंग जोन की सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अर्धकुंभ मेला 2027 से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित एसओपी और एनएमसीजी की अनुमति के अनुसार पूरे करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed