मेजर जनरल खण्डूडी को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260529-WA0097.jpg

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल सेवानिवृत्त भुवन चंद्र खण्डूडी को आज देहरादून स्थित उनके आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नेताओं ने मेजर जनरल खण्डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा, सादगी और अनुशासित जीवन को याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जनरल खण्डूडी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दौरान नेताओं ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में भावुक माहौल देखने को मिला, जब वरिष्ठ नेता परिवार के साथ बैठकर उनके दुख में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed