राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260528-WA0120.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा आगामी कार्यक्रमों को नई दिशा देगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी कार्यालय और प्रमुख मार्गों को फूलों, भगवा झंडों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास और संगठन दोनों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed