स्लग — ईद-उल-जुहा पर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम। Uttarakhand 24×7 Live news
ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत नगर क्षेत्र को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म बैठकें आयोजित कर लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही मुस्लिम समुदाय से निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी देने और सड़क पर नमाज न पढ़ने का अनुरोध किया गया है।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
