पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार कल, राजकीय अवकाश घोषित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260518-WA0033.jpg

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल सेवानिवृत्त भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed