देहरादून में 1.55 करोड़ कैश बरामद, स्कॉर्पियो के सीक्रेट चैंबर से मिला पैसा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260510-WA0040.jpg

देहरादून में देर रात पुलिस की चेकिंग के दौरान करोड़ों की नकदी बरामद हुई है। महाराष्ट्र नंबर की एक स्कॉर्पियो के सीक्रेट चैंबर से 1 करोड़ 55 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस को हवाला कनेक्शन का शक है। आयकर विभाग और पुलिस दोनों मिलकर पूछताछ कर रही हैं। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोका। गाड़ी देखकर ही पुलिस को शक हुआ।
पूछताछ में चालक ने खुद माना कि गाड़ी में भारी मात्रा में कैश है। सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी में गाड़ी के अंदर बने सीक्रेट केबिन से 1 करोड़ 55 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में चालक ने बताया कि पैसा बनारस से लाया जा रहा था और इसे जसवंत नाम के व्यक्ति को देना था। पुलिस अब हवाला और अन्य संभावित नेटवर्क के एंगल से जांच कर रही है। हालांकि हवाला कारोबार की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed