लैंड फ्रॉड के खिलाफ एक्शन मोड में प्रशासन, देहरादून में अहम बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260502-WA0053.jpg

देहरादून में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
बैठक के दौरान लैंड फ्रॉड से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई और स्पष्ट किया गया कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
गढ़वाल आयुक्त ने यह भी कहा कि आम जनता की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही संदिग्ध जमीन सौदों की गहन जांच करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए हो रहे फ्रॉड पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।
देहरादून में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed