यशपाल आर्य का सरकार पर हमला, विशेष सत्र के औचित्य पर उठाए सवाल। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुलाया गया यह विशेष सत्र औचित्यहीन प्रतीत होता है और इसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं है।
यशपाल आर्य ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़ा कानून 2023 में ही लागू हो चुका है, ऐसे में सरकार को उसी आधार पर महिलाओं को इसका लाभ देना चाहिए था, न कि इसे लेकर नया राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है और जानबूझकर लंबी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करना चाहती है, जबकि राज्य के असली मुद्दे—जैसे बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था—को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि सरकार इन जमीनी समस्याओं पर प्राथमिकता के साथ काम करे और जनता को वास्तविक राहत देने वाले
