नारी सम्मान विशेष सत्र को लेकर देहरादून विधानसभा में सुरक्षा बैठक सम्पन्न। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260426-WA0038.jpg

देहरादून 28 अप्रैल को उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र “नारी सम्मान – लोकतंत्र में अधिकार” को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सुरक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता माननीय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा की गई।

बैठक में विशेष सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था, वीआईपी एवं आगंतुक प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, संचार तंत्र, मीडिया प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। माननीय अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पूर्व तैयारियां समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण की जाएं।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सत्र के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकें।

अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सत्र के दौरान सुरक्षा, शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। ओर उन्होंने कहा सभी संबंधित विभागों के सहयोग से यह विशेष सत्र सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed