चारधाम यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों के लिए पांच संकल्प। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260422-WA0018.jpg

केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। करीब 51 क्विंटल फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भी पूजा कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर संदेश साझा कर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए उन्होंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कामना की कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रधानमंत्री के संदेश को साझा करते हुए प्रधानमंत्री के संदेश पर आभार जताते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर आपके श्रद्धाभाव से भरे संदेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार। चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हम सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed