देहरादून: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले शुरू,आवेदन की तारीख जाने। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून से बड़ी खबर—प्राविधिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेशभर के राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभाग के अनुसार, केमिकल, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत करीब 40 रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका मिलेगा।
खास बात यह है कि पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों को बीटेक में सीधे दूसरे वर्ष में लैटरल एंट्री की सुविधा दी गई है। वहीं 12वीं और आईटीआई पास छात्र भी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे।
प्रदेश में कुल 150 से अधिक पॉलिटेक्निक संस्थान हैं, जहां छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण और कई कॉलेजों में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
