चारधाम यात्रा 2026: अक्षय तृतीया से शुरुआत, प्रशासन पूरी तरह तैयार। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यहाँ 24 पंजीकरण काउंटर और आईएसबीटी पर 6 काउंटर लगाए गए हैं। साथ ही 30 मोबाइल टीमें यात्रियों का पंजीकरण करेंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए 7100 बेड चिन्हित किए गए हैं। ट्रांजिट कैंप में बड़ी स्क्रीन, 24×7 कंट्रोल रूम, यात्री सहायता केंद्र, पेयजल और मेडिकल टीमों की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को निःशुल्क चाय-नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाए। सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम को 50 लाख रुपये दिए गए हैं।
साथ ही यात्रा मार्गों की सड़कों को दुरुस्त करने और सभी ब्लैक स्पॉट ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
चारधाम यात्रा 2026—सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धा से भरपूर यात्रा का संकल्प।
