चारधाम यात्रा सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260410-WA0061.jpg

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए गढ़वाल मंडल के सातों जिलों में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। 50 स्थानों पर एक साथ हुए इस अभ्यास में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और अन्य विभागों ने भाग लिया।
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए कहा कि 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता में काफी सुधार हुआ है। सरकार सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है।
ड्रिल में भूस्खलन, बाढ़, आग, भूकंप, हेलीकॉप्टर इमरजेंसी और हिमस्खलन जैसे विभिन्न परिदृश्यों पर राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने यात्रा मार्गों पर बेहतर समन्वय, सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अभ्यास से व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कमियों को दूर करने और यात्रा को और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed