ऑपरेशन प्रहार: देहरादून से आतंकी साजिश में शामिल संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260410-WA0049.jpg

ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित झाझरा से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में उसके तार पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप के रूप में हुई है, जो झाझरा में मैकेनिक का काम करता था। एसटीएफ के आईजी नीलेश आनंद भरणे के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। एजेंसी को शक है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।
जांच में यह भी सामने आया कि विक्रांत पंजाबी गायक Sidhu Moosewala का प्रशंसक था। मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दी गई धमकी के बाद यह मामला और गंभीर हो गया था।
एसटीएफ के मुताबिक, विक्रांत सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी से जुड़ा हुआ था और उसकी बातचीत इंस्टाग्राम पर भट्टी के पाकिस्तानी हैंडलर ‘राणा’ से भी हुई थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि विक्रांत ने उत्तराखंड की कई संवेदनशील जगहों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजे थे, जिनका इस्तेमाल किसी संभावित हमले की योजना में किया जा सकता था।
अधिकारियों का मानना है कि समय रहते गिरफ्तारी होने से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed