रुद्रपुर धामी हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, इनामी आरोपी रिंकू शर्मा दबोचा गया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260407-WA0105.jpg

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में चर्चित पार्षद प्रकाश सिंह धामी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसटीएफ ने फरार चल रहे इनामी आरोपी रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि साल 2020 में भदईपुरा क्षेत्र में दिनदहाड़े पार्षद धामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि यह वारदात राजनीतिक रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा थी, जिसके लिए पेशेवर शूटरों को सुपारी दी गई थी।
इस मामले में अब तक 7 में से 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि रिंकू शर्मा फरार चल रहा था।
एसटीएफ की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर रुद्रपुर में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed