देहरादून मास्टर प्लान 2041: जनभागीदारी और पर्यावरण संतुलन के साथ विकास की नई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260404-WA0090.jpg

देहरादून के विकास को नई दिशा देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार इस योजना को जनभागीदारी, पारदर्शिता और पर्यावरण संतुलन पर आधारित बनाया जा रहा है।
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर लोगों के सुझाव और आपत्तियां ली जाएंगी, जिससे योजना अधिक व्यवहारिक बन सके।
मास्टर प्लान में ट्रैफिक सुधार, नई सड़कें, बाईपास, पार्किंग और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही हरित क्षेत्र बढ़ाने, नदी तट संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता दी गई है।
आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक नई समिति भी बनाई गई है, जो समयबद्ध तरीके से निर्णय लेगी। मसूरी के लिए अलग विजन तैयार करते हुए उसे पर्यावरण संतुलन के साथ मॉडल हिल स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है।
अधिकारियों के अनुसार यह मास्टर प्लान देहरादून को आधुनिक, सुव्यवस्थित और निवेश के लिए आकर्षक शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed