उत्तराखंड में सुरक्षा और विकास पर मंथन: पुष्कर सिंह धामी की उप सेना प्रमुख से मुलाकात। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260403-WA0092.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख रणनीति लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य और देश से जुड़े विभिन्न समसामयिक, रणनीतिक और सुरक्षा विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, सैन्य और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय, आपदा प्रबंधन में सेना की भूमिका तथा राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील और सीमावर्ती राज्य में भारतीय सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर प्राकृतिक आपदाओं के समय सेना का योगदान सराहनीय रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सेना के साथ मिलकर सड़क, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और सेना के बीच मजबूत तालमेल से न केवल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों ने राज्य में चल रहे विभिन्न सहयोगात्मक कार्यों की जानकारी साझा की और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed