देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वारंटी सहित कई आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260401-WA0074.jpg

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर पूरे राज्य में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 01/02 अप्रैल 2026 की रात पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने पटेलनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों के ठिकानों पर अचानक छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 09 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, सघन चेकिंग के दौरान 03 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिससे वाहन चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ।
इसके अलावा, पटेलनगर और विकासनगर क्षेत्र से 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 17.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए 70 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 179 वाहन चालकों का चालान कर 1 लाख 13 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके साथ ही 170 चालान न्यायालय भेजे गए और 75 वाहन सीज किए गए।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन भी सीज किए गए।
आज सुबह से ही पुलिस द्वारा पीजी, हॉस्टल और किराएदारों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सत्यापन न कराने पर 71 प्रतिष्ठान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसका आपराधिक इतिहास हरियाणा से जुड़ा हुआ है। उससे पूछताछ जारी है।
इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे 111 व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
देहरादून पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed