उत्तराखंड में बीजेपी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन शुरू, रायपुर में धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260330_175235.jpg

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा स्तर पर सम्मेलनों की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन देहरादून–हरिद्वार रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में रायपुर विधानसभा के प्रमुख नेता और पार्टी के वरिष्ठ चेहरे शामिल हुए। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में अपने 4 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान “डबल इंजन” की सरकार ने अनेक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे सम्मेलन हर विधानसभा में आयोजित किए जाएंगे, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रमुख कार्यकर्ताओं तक पहुंचे और वे इन्हें जन-जन तक पहुंचा सकें।
उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से “डबल इंजन” की सरकार अब “ट्रिपल इंजन” की ताकत के साथ और तेज़ी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed