बीजेपी के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260329_121040.jpg

राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। वसंत विहार में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी की रीति और नीति को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाते हैं। हमारे विभिन्न महापुरुषों ने पार्टी को मजबूत करते हुए आगे बढ़ने का काम किया है। ये उनकी विरासत है और उन्हें संजोए रखना है। ऐसे कार्यक्रमों से सरकार और संगठन के बीच में समन्वय बनाने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए, इसको लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि वह भी एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed