देहरादून में “ऑपरेशन नाइट वॉच”: सघन चेकिंग में 42 नशे में ड्राइविंग करने वाले गिरफ्तार, 45 वाहन । Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के एसएसपी के निर्देश पर जनपद में “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्रों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई करना है।
रात्रि में नगर से लेकर देहात तक पुलिस टीमों ने विभिन्न चौक-चौराहों और मार्गों पर चेकिंग की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
इसके अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 45 वाहनों को सीज किया गया, 80 चालकों का चालान कर 46 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और 96 कोर्ट चालान किए गए।
पुलिस ने कुल 1580 वाहनों की जांच की और 1650 से अधिक लोगों से पूछताछ की। वहीं, रात में घूम रहे 400 लोगों की चेकिंग कर 64 संदिग्धों को थाने लाया गया।
साथ ही 38 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 9500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
