देहरादून में कानून-व्यवस्था पर सख्ती, SSP के कड़े निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों, हॉस्टलों और पीजी की निगरानी बढ़ाने, गुटबाजी या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल छात्रों पर कार्रवाई करने और संस्थानों को इसकी सूचना देने के निर्देश दिए।
साथ ही, छात्रों के बीच किसी भी विवाद पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन जैसे ड्रंक ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग पर सख्त चेकिंग अभियान चलाने और रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों और होटल/रेस्टोरेंट संचालकों को विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की चेतावनी दी गई, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी लापरवाही पर संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
