सनातनी विधि-विधान के संग ज्योतिरीश्वर महादेव के पट माघ मास पर्यंत हेतु हुए बन्द । UK24X7LIVENEWS
संक्रान्ति मास परिवर्तन के नियमानुसार माघ मास की संक्रान्ति को भगवान ज्योतिरीश्वर महादेव की प्रातः सविधि पूजा, हरियाली श्रृंगार और घृत लेपन केबाद माघ मास पर्यन्त के लिए मन्दिर परिसर के कपाट बन्द कर दिया गए। फाल्गुन की संक्रान्ति तिथि मे मन्दिर खोला जाएगा । विदित हो कि ज्योर्तेश्वर महादेव आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिवालय है।

मान्यता के अनुसार आज माता पार्वती अपने पिता के घर चली जाती हैं और भोलेनाथ पाताललोक में जाकर महाराज बलि को अमर कथा सुनाते हैं । लोक प्रचलन में उत्तराखंड की सभी माताएं अपने-अपने पिता के घर जाती हैं ।
इस अवसर पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज और उनके प्रतिनिधि स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती महाराज की ओर से ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने भगवान ज्योतिरीश्वर महादेव का अभिषेक, पुष्प समर्पण और स्तुति की ।

इस अवसर पर शिवानन्द उनियाल, गोविन्द प्रसाद उनियाल, रामेश्वर प्रसाद उनियाल, श्रीमति सरिता , मनोज गौतम , विद्यासागरन् अण्णा , अमित तिवारी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
