उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार: धामी सरकार में 5 नए मंत्रियों की एंट्री, 2027 चुनाव पर नजर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260320_113205.jpg

उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर आज आखिरकार विराम लग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यपाल डॉ. गुरमीत सिंह ने पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नए मंत्रियों में हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, देहरादून से खजान दास और नैनीताल से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। सभी मंत्रियों ने प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला भारतीय जनता पार्टी की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें क्षेत्रीय, जातीय और संगठनात्मक संतुलन को प्राथमिकता दी गई है।
प्रदेश सरकार में लंबे समय से पांच मंत्री पद रिक्त थे, जिन्हें अब भर दिया गया है। इसके जरिए पार्टी ने चुनाव से पहले सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सरकार में जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। इससे न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed