मिलावटखोरों पर धामी सरकार का सख्त एक्शन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260312_192716.jpg

जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अब धामी सरकार का शिकंजा और कसेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ निर्देश दिए हैं कि मिलावटखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार ने फैसला किया है कि अब सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि हर महीने एक सप्ताह तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। खासतौर पर हाट-बाजार और मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 2023-24 में 1627 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 171 फेल पाए गए। वहीं 2024-25 में 1684 नमूनों में से 159 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिन पर कार्रवाई की गई।
प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी को भी जल्द दूर किया जाएगा। सरकार ने 28 पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा है। साथ ही देहरादून में नई टेस्टिंग लैब का काम 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *