दीप नगर में सहकारी निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम, 80 अधिकारियों ने लिया भाग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260227-WA0051.jpg

दीप नगर स्थित यूसीएफ सदन सभागार में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 80 अपर जिला सहकारी अधिकारी (ADO) एवं उप जिला सहकारी अधिकारी (ADCO) ने भाग लेकर निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ल, प्रबंध निदेशक एम.पी. त्रिपाठी तथा उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सहकारी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। वक्ताओं ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम अधिकारियों की कार्यकुशलता, निर्णय क्षमता और विधिक जानकारी को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया तथा अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed