ऑपरेशन क्रैक डाउन: सेलाकुई में डेढ़ किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत पूरे जनपद में पुलिस द्वारा व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों का लगातार सत्यापन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस ने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ शिवनगर बस्ती में निरीक्षण किया। जांच के दौरान नशे के कारोबार में संदिग्ध कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने रजनीश साहनी (22 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सनी, निवासी शिवनगर बस्ती, थाना सेलाकुई को डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी: डेढ़ किलो अवैध गांजा
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष उ०नि० पी०डी० भट्ट सहित पुलिस बल मौजूद
