सहकारिता मेलों में 21 करोड़ से अधिक ब्याज मुक्त ऋण वितरण। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून।
Uttarakhand में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत आयोजित सहकारिता मेलों में राज्य सरकार ने किसानों, काश्तकारों, युवा उद्यमियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को 21 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया है।
सहकारिता मंत्री Dhan Singh Rawat ने बताया कि 11 जनपदों में मेले आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि टिहरी में भी मेला सम्पन्न हुआ है। इन मेलों के माध्यम से 1038 किसानों और 147 महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान किया गया।
अब तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया जा चुका है।
मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और स्थानीय वस्त्रों की बिक्री कर अच्छा लाभ कमाया। मंत्री ने कहा कि ये मेले महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
