देहरादून राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड का खुलासा, झारखंड गैंग के 10-12 लोग शामिल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260223-WA0047.jpg

देहरादून के राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल मे हुवे दिन दहाड़े क़त्ल की वारदात का आज देहरादून पुलिस और एस टी एफ की टीम ने खुलासा कर दिया है जिसमे अभी तक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इस पूरे मामले में झारखंड गैंग के ही 10 से 12 लोग शामिल थे।
एस टी एफ के एस एस पी अजय सिंह ने बताया की मृतक विक्रम शर्मा की हत्या करने के लिए एक बड़ी साजिश रची गई थी। जिसके लिए विक्रम शर्मा की रैकी के लिए 10 से 12 लोगो को उनके प्रतिद्वंधी गैंग ने लगाया था जिसको लेकर सितम्बर माह से ही झारखण्ड के गैंग लोग विक्रम शर्मा की अलग अलग स्तर से रेकी कर रहे थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि विक्रम शर्मा की हत्या की प्लानिंग कई महीनों पहले जमशेदपुर में ही शुरू हो गई थी। मुख्य साजिशकर्ता आशुतोष और विशाल, जो पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे, विक्रम शर्मा के बढ़ते वर्चस्व को खत्म कर अपना नाम बनाना चाहते थे। जब उन्हें पता चला कि विक्रम शर्मा देहरादून में रह रहा है, तो उन्होंने उसे वहीं खत्म करने का फैसला किया।

इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साजिशकर्ताओं ने एक फिल्मी तरीका अपनाया। आरोपी अंकित वर्मा ने कत्ल से 3 महीने पहले उसी जिम को जॉइन किया जहाँ विक्रम शर्मा वर्कआउट करने जाता था। कत्ल वाले दिन अंकित ने ही लोकेशन साझा की कि विक्रम जिम से बाहर निकल रहा है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अपाचे बाइक और स्कूटी से सहस्रधारा रोड पहुंचे। वहां से उन्होंने पहले से किराए पर ली गई गाड़ियों को बदला और हरिद्वार के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से इस पूरी कड़ी को जोड़ा।पुलिस ने अभी तक इस मामले मे दो लोगो ​अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार जो की नोएडा में आरोपियों को पनाह देने और व्यवस्था करने का आरोपी है और दूसरा
​राजकुमार जो की हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और संसाधनों का इंतजाम करने का आरोपी है को गिरफ्तार किया है जबकि अभी साजिश मे शामिल अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जितेन्द्र कुमार साहू की तलाश पुलिस कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed