देहरादून में निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला, उमेश कुमार काऊ पर आरोप। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में उस समय हड़कंप मच गया जब निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि उमेश कुमार काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचे और वहां कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई। घटना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी दहशत में आ गए। हमले में घायल अजय कुमार नौडियाल को तुरंत कोरोनेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में इस तरह की घटना कैसे हो गई।
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। राजधानी में हुई इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। कर्मचारियों में इस घटना के बाद काफी नाराजगी है, जिससे बोर्ड परीक्षाओं के प्रभावित होने की संभावना है, जो आज से ही शुरू हुई हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और कर्मचारियों में आक्रोश है।
