लोक भवन में 27 फरवरी से तीन दिवसीय वसंतोत्सव, ‘भोजपत्र’ पर जारी होगा विशेष पोस्टल कवर। Uttarakhand 24×7 Live news
लोक भवन में शुक्रवार को वसंतोत्सव-2026 का ‘कर्टेन रेजर’ आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से.नि ने इस साल 27 फरवरी से लोक भवन में शुरू हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव के स्वरुप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल विशेष पोस्टल कवर के लिए ‘‘भोजपत्र’’ का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को दोपहर 1.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक और 28 फरवरी और 01 मार्च को सुबह 09.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक वसंतोत्सव,पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन में आयोजित होने वाला वसंतोत्सव पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह उत्सव प्रकृति, परंपरा और प्रगति के संगम का प्रतीक है और आमजन, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। राज्यपाल ने कहा कि वसंतोत्सव स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प,पारंपरिक कला और कृषि आधारित उत्पादों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है। इस आयोजन के माध्यम से कारीगरों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर मिलता है, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुष्प उत्पादन के बढ़ते क्षेत्रफल और अनुकूल जलवायु के कारण फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हुई हैं। पुष्प प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धित उत्पाद किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं, वहीं ऐसे आयोजन पुष्प पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसरों का विस्तार कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुष्पों का विशेष स्थान है और वसंत ऋतु सृजन और नव प्रेरणा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पुष्प, कृषि पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को बल दे रही है। राज्यपाल ने कहा कि आध्यात्मिक रूप से पुष्प श्रद्धा, पवित्रता और कृतज्ञता के प्रतीक भी हैं। ‘कर्टेन रेजर’ में सचिव कृषि कृषक कल्याण एस.एन.पाण्डेय
से संबंधित अन्य जानकारी दी
