देहरादून में हाउस ऑफ हिमालयाज वेयरहाउस का उद्घाटन, REAP परियोजना की समीक्षा में ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण पर जोर। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में धीराज सिंह गर्ब्याल, सचिव ग्राम्य विकास, उत्तराखंड शासन द्वारा हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण उत्पादकों के सुरक्षित भंडारण और प्रभावी विपणन में सहायक होगी तथा स्थानीय उद्यमों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराएगी।
इसके बाद International Fund for Agricultural Development (IFAD) के सहयोग से संचालित ग्रामीण उद्यम त्वरित प्रोत्साहन परियोजना (REAP) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य निर्देश:
युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु गाइड व पर्वतारोहण प्रशिक्षण दिया जाए।
पर्वतीय क्षेत्रों में कोणी, चीणा, मडुवा व झंगोरा जैसे मिलेट्स के लिए सीड बैंक स्थापित किए जाएं।
मिलेट क्लस्टरों का जैविक प्रमाणन प्रोत्साहित किया जाए।
पर्यटन विभाग के साथ समन्वय कर इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए।
सचिव ने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया।
