देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का समापन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260218-WA0080.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन कार्यक्रम में कहा कि उनके नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए नई खेल नीति लागू की गई है, जिससे खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है। सीएम धामी ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति प्रदान की जा रही है और प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति से खिलाड़ियों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिल रहे हैं और वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed