भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026 बैठक सम्पन्न। Uttarakhand 24×7 Live news
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने की।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद की परंपरा हमेशा से रही है और इसी कड़ी में प्रदेश भर से कार्यकर्ता राजधानी देहरादून पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रशिक्षण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इन उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं।
अंत में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने मजबूती से रखें।
