एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह पकड़ा, दो गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260214-WA0029.jpg

दिनांक 13/02/2026 को स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट एवं उत्तराखंड एसटीएफ ने थाना कोतवाली, जनपद देहरादून में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नीतीश कुमार पुत्र चंद्रभान गॉड निवासी ग्राम सुरजीपुर, पोस्ट भाटपाररानी, जनपद देवरिया तथा भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी निवासी मोहल्ला सरस्वतीपुरम लेन नंबर 4, पोस्ट नाथवाला, जनपद देहरादून, उत्तराखंड शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि अभियुक्तों द्वारा एड्यूक्विटी कंपनी के माध्यम से आयोजित एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन, देहरादून में मास्टर कंप्यूटर स्थापित कर कंप्यूटर हैकिंग के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। आरोपी लोकल नेटवर्किंग और प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के माध्यम से रिमोट एक्सेस देकर परीक्षा में धांधली कर रहे थे।
मौके से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed