तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260212-WA0009.jpg

तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद की गई है, जिसमें पुलिस ने शहर में बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया था। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed