केंद्रीय बजट भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मजबूत कदम: हरदीप सिंह पुरी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260207-WA0008.jpg

केंद्र सरकार के हालिया बजट और देश की आर्थिक प्रगति को लेकर पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विस्तार से सरकार की उपलब्धियों को बया किया। आज देहरादून मीडिया से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वार्षिक आय-व्यय का दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने बताया कि साल 2013-14 में देश का बजट अनुमान लगभग 14 लाख करोड़ रुपये था, जो 2026-27 में बढ़कर 41 लाख 25 हजार 494 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह लगभग 187 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर की थी और वैश्विक रैंकिंग में 11वें स्थान पर थी, जबकि आज भारत की जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है और देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

हरदीप सिंह पुरी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष IMF के आकलन का हवाला देते हुए कहा कि अगले साल भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया 13वां कार्यकारी बजट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट बताया।

उन्होंने ने कहा कि यह बजट भारत को चौथे स्थान से तीसरे स्थान तक ले जाने वाला है और साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक मजबूत नींव रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed