देहरादून में युवक ने युवती की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260202-WA0008.jpg

राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा बाजार के पास स्थित एक गली में युवक ने युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए दून चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
आकाश कुमार पुत्र कोमल राम
निवासी – 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला
कोतवाली नगर, देहरादून
उम्र – 27 वर्ष
पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed