चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन का फोकस इस बार यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने पर है। पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड के लिए लाइफलाइन है और यह केवल राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के सनातनी श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रा की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थीं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बसंत पंचमी को कपाट खुलने की तिथि तय हो चुकी है और महाशिवरात्रि को केदारनाथ सहित अन्य धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतर और सुखद अनुभव बने।
