जनसंवाद से विकास की दिशा तय करता ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251223-WA0065.jpg

भ्रमण के दौरान स्थानीय व्यापारियों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से भी संवाद हुआ। सभी ने क्षेत्रीय विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यटन से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त सुझावों को नीतिगत स्तर पर सम्मिलित कर धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
रानीखेत की स्वच्छता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शांत वातावरण ने पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित किया है। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान वास्तव में सुशासन की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो शासन और जनता के बीच सेतु बनकर विश्वास की नई इबारत लिख रहा है। सरकार जनभावनाओं के अनुरूप निरंतर कार्य करती रहेगी और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed