पटना आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। Uttarakhand 24×7 Live news
पटना एयरपोर्ट पहुँचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आगमन अवसर पर पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्थन उनके लिए निरंतर ऊर्जा का स्रोत है और वे सभी के सहयोग से प्रदेश और देश के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं।
