सीएम-धामी-से-बार-एसोसिएशन-प्रतिनिधिमंडल-की,भेंट। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251116-WA0095.jpg

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।

बार एसोसिएशन द्वारा पेश की गई प्रमुख मांगों में अधिवक्ता कल्याण से जुड़े प्रावधानों को और प्रभावी बनाने, अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार, परिसर संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार, तथा अधिवक्ता सुरक्षा कानून पर ठोस कदम उठाने जैसे मुद्दे शामिल थे। अधिवक्ताओं ने बताया कि बढ़ते कार्यभार और संसाधनों की कमी के कारण कई वर्षों से लंबित मांगों का समाधान आवश्यक है।

मुख्यमंत्री धामी ने पूरी गंभीरता से सभी सुझावों और मांगों को सुना तथा प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार अधिवक्ताओं और न्यायिक तंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों व अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजवीर, तथा कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को सकारात्मक और रचनात्मक माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में अधिवक्ताओं से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान की उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed